आज़ादी

 आज़ादी, आज़ादी

हम लेके रहेंगे आजादी
धोखेबाजी और फरेब से आजादी
गुंडागर्दी और रंगरेज़ से आज़ादी
हम लेके रहेंगे आजादी

अराजकता और आतंकवाद से आज़ादी
देशद्रोह और अपराध से आजादी
हम लेके रहेंगे आजादी

गुलामी मानसिकता और हीन भाव से आजादी
भाई भतीजावद और भेदभाव से आजादी
हम लेके रहेंगे आजादी
हमें चाहिए आजादी।

75 वर्ष की हुई अंग्रेज से आजादी
नहीं पूर्ण अभी है आज़ादी
अपने से ऊपर देश रखेंगे
तब होगी पूरी आज़ादी
अधिकार और कर्तव्य साथ रखेंगे
तब होगी पूरी आज़ादी

एक दिन देश की सोच से
नहीं पूर्ण होगी आज़ादी
हर दिन तिरंगा दिल में रखेंगे
तब होगी पुरी आज़ादी

देश के संसाधन में हिसदारी से
नहीं होगी पुरी आज़ादी
देश के संसाधन बढ़ाने में भागीदारी से
होगी पुरी आज़ादी

हमें चाहिए आज़ादी
हम लेके रहेंगे आजादी

जब दुश्मन देश पर
आंख उठाने की सोच ना पाये
जब मित्र की देश के लिए
नज़रें न नीचे झुके पाए
तब होगी पूरी आज़ादी

जब कोई देश की सम्प्रभुता को
खंडित करने की सोच ना पाये
जब हर देश हमारे देश की तरफ
मित्रता का हाथ बढ़ाए
तब होगी पूरी आज़ादी

हमें चाहिए आज़ादी
हम लेके रहेंगे आजादी

जय हिन्द।

Comments

Popular posts from this blog

कृष्णा

दशहरा